खबर पक्की, 7 सितंबर, रतलाम/ सैलाना । सोयाबीन व मक्का की खराब फसलों के साथ आदिवासी किसानों को साथ लेकर विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जंगी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। किसानो के लिए विधायक गेहलोत लगातार प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को सैलाना में हजारो किसान हाथ में खराब फसले लेकर जुटे।
विधायक के साथ स्थानीय खाकी हनुमान मंदिर से पैदल चलते हुए सरवन,शिवगढ़ तथा सैलाना अंचल के आदिवासी किसानों ने एसडीएम आॅिफस पहुंच कर बिगड़ी फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने,फसल बीमा की तारीख बढाने स्कुलों में ऑनलाइन क्लासेस में सम्मिलित छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने की मांग की। एसडीएम कार्यालय पर उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए विधायक गेहलोत ने कहा कि प्रदेश की गुंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे है। रतलाम, बाजना, रावटी के बाद सैलाना में किसानो लेकर आंदोलन कर रहे है। गुंगी बहरी सरकार को लगातार जगा रहे है। खेतों में पटवारी नही पहुंच रहे है। जहां पहुंच रहे है लोगो सुचना नही दे रहे है। उन्हौने मांग की जिस खेत में सर्वे दल जाए उसके मालिक के हस्ताक्षर सर्वे रिर्पोट पर अनिवार्य करवाए जाए। विधायक ने कहा प्रदेश में राशन दुकानों पर गरीब परिवारों को वितरित किया गया चावल बेहद घटिया व दूषित वितरित किया गया। जिससे इनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया ऐसे प्रभावित गरीब परिवारों को दस हजार रुपये प्रति परिवार आर्थिक सहायता तत्काल दिए जाने की मांग की।गहलोत ने कहा कि किसानों की आर्थिक हालत इस लॉक डाउन में काफी खराब हो चुकी है इधर सरकार द्वारा फसल बीमा की समय सीमा कम किये जाने से बड़ी संख्या किसान बीमा करवाने से वंचित हो गए अत: बीमे की तारीख बढाई जाए।
विधायक बोले निष्पक्ष सर्वे कर मुआवजा दिलवाओ, दुआए मिलेगी
विधायक गेहलोत ने कहा कि जब कमलनाथ सरकार सत्ता में थी तब शिवराज सिंह ने किसानों की खराब फसलों को लेकर मांग की थी कि किसानों को 40 हजार रु प्रति हेक्टर का मुआवजा दिया जाए। गेहलोत ने शिवराज सिंह की इस मांग की आडियो भी किसानों को सुनाते हुए कहा कि अब जबकि स्वयं शिवराज सत्ता में है तो किसानों को मुआवजा देने में क्यो हिचक रहे है। विधायक गेहलोत ने उपस्थित किसानों को यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा जारी की गई किसानों को दी जाने वाली बीमा राशि जो अभी तक शिवराजसिंह ने रोक रखी थी जो कांग्रेस द्वारा किये जा रहे प्रदर्शनो के बाद अब किसानों के खातों में डाली जाएगी । किसानों को आगाह किया कि यह राशि को कांग्रेस सरकार द्वारा गत वर्ष जारी की गई थी।गेहलोत ने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार थी तब भी अतिवृष्टि के वक्त बिना किसी सर्वे के 50 प्रतिशत नुकसान मानते हुए किसानों को क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई थी। पटवारियों से गेहलोत ने आग्रह पूर्वक कहा कि वह निष्पक्ष रूप से सही सर्वे कर मुआवजा राशि का आकलन प्रस्तुत करें। विधायक ने पटवारियों से कहा निष्पक्ष सर्वे कर मुआवजा दिलवाओ , गरीब लोग दुआए देगें।
जिलाध्यक्ष बोले ऐसा विधायक मिलना सौभाग्य
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य है कि आपको हर्षविजय गेहलोत जैसा विधायक आपको मिला जो आधी रात को सुख दुख में आपके साथ खड़ा नजर आता है। सम्बोधन के पश्चात विधायक हर्षविजय गेहलोत, जिला अध्यक्ष राजेश भरावा तथा ब्लॉक कांंग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने एसडीएम कामनी ठाकुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर सरवन ब्लॉक अध्यक्ष कोदर सिंघाड़ा,श्रीरामचोधरी,वरिष्ठ नेता महेंद्र शुक्ल,पार्षद रामप्रसाद चंदेल,युवा नेता हनी गेहलोत, परिषद उपाध्यक्ष चेतन्य शुक्ल लक्की,दिनेश सोनी,बापुराम,मानसिंह कतीजा,कारू निनामा,मोहन खराड़ी, नवीन सोलंकी,ठाकुर मानवेन्द्र सिंह,ब्रजेश चोधरी, छगन भगोरा,लक्ष्मण मईड़ा, मोड़ीराम, सुनील गुर्जर,जगदीश करिया,संजय आशर्मा,शिवनारायण टांक,विनोद पाटीदार,बाबूलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन जितेंद्र सिंह राठौड़ व आभार जगदीश पाटीदार ने माना।
सैलाना विधायक का किसानो को लेकर जंगी प्रदर्शन, बोले बहरी सरकार को जगाना जरूरी, जिस खेत में सर्वे हो उस किसान के हस्ताक्षर भी सर्वे रिर्पोट में हो, हाथो में फसल लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय
