• Mon. Sep 21st, 2026

संक्रमित नहीं थी महिला, गलत खबर से परेशानी

BySurendra Jain

Aug 17, 2020

खबर पक्की : 17 अगस्त रतलाम, खबर पक्की द्वारा 16 अगस्त को प्रकाशित मेडिकल कॉलेज में मरीज के मरणोपरांत शव से टाप्स निकाले जाने की खबर को आज एक अखबार द्वारा प्रकाशित करने में हेडिंग में महिला को संक्रमित बताया गया है जबकि यह पूरी तरह गलत है और तथ्यों के विपरीत है महिला हार्ड अटैक के कारण भर्ती की गई थी और उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसी कारण शव को खुला दिया गया था और खुले शव की सुपुर्दगी से शव से टाप्स निकाल कर चोरी कर लिए जाने की बात पता चली थी। महिला के परिजनों ने महिला के संक्रमित होने की बात को बगैर पुष्टि के छापे जाने के कारण विरोध व्यक्त किया है और कहा है कि यह बात पूरी तरह आधारहीन और तथ्यों के विपरीत है अखबार के इस तरह की गैर जिम्मेदार खबर लगा देने से उनके परिवार को और परिजनों को लोग शंका की दृष्टि से देखेंगे। परिजनों ने कहा कि अगर महिला कोरोना संक्रमित होती तो कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार शव को पैक करके सीधे श्मशान घाट ले जाया जाता ना कि उन्हें खुला सुपुर्द किया जाता और उन्हें टाप्स निकाले जाने की बात पता भी नहीं चलती।

error: Content is protected !!