खबर पक्की : 16 अगस्त रतलाम, रतलाम मेडिकल कॉलेज में मरीज के शरीर से आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। मामला कुछ इस प्रकार है कि 68 वर्षीय कौशल्या बाई पुरोहित पति श्रीराम पुरोहित निवासी ग्राम उमराली जिला अलीराजपुर से अपने भाई प्रमोद मंडलोई निवासी अमृत सागर कॉलोनी रतलाम के यहां आई हुई थी। इनके हार्ट में कुछ प्रॉब्लम होने पर 13 अगस्त को भाई प्रमोद मंडलोई द्वारा जिला चिकित्सालय रतलाम ले जाया गया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा इनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया मेडिकल कॉलेज में 13 अगस्त को दोपहर में 3:00 बजे इनको भर्ती कराया गया इलाज के दौरान 15 अगस्त रात्रि 8:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। जब 16 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे उमराली से आए उनके पुत्र अशोक पुरोहित व परिवार वालों ने उनके शव को अपनी सुपुर्दगी में लिया तो देखा कि उनके कान में पहने हुए सोने के टॉप्स गायब थे टॉप्स का वजन लगभग 10 ग्राम रहा होगा इस पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों को अपनी शिकायत को दर्ज करवाया शाम 8:00 बजे खबर लिखे जाने तक इस संबंध में मेडिकल कॉलेज द्वारा कोई कार्यवाही की गई या नहीं अवगत नहीं करवाया चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे से लैस उच्च सुरक्षा वाले मेडिकल कॉलेज में इस तरह की घटना होना आश्चर्यचकित कर देने वाला कृत्य है और कतई अक्षम्य है। पहले से ही दुखी परिवार अपनी माता के मृत शरीर से आभूषण उतार लिए जाने से और भी ज्यादा व्यथित हो गया है। इस प्रकार की घटना ने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं रतलाम मेडिकल कॉलेज को अपनी साख बचाने के लिए इस तरह के अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग करना चाहिए और औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दुखी परिवार को राहत प्रदान करना चाहिए।
