• Thu. Oct 29th, 2026

दुष्कर्मियों का पुलिस रिमाण्ड स्वीकार

BySurendra Jain

Aug 13, 2020

खबर पक्की, 13 अगस्त, शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपीगण 1.शांतीलाल पिता बाबूलाल गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी बंजारी, 2. इंदरसिंह पिता मोतीलाल गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी देवली, 3. अर्जुनसिंह पिता तोलाराम गुर्जर उम्र 25 निवासी मुबारिकपुर चिराटिया सभी थाना अवंतिपुर बडोदिया का दिनांक 14/08/2020 तक का पुलिस रिमाण्ड स्वीकार किया गया।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 26/02/2020 को शाम 06 बजे की करीब पीडिता और उसकी सास अपने खेत पर चने काट रही थी । तभी एक सफेद रंग की बोलेरो गाडी आई जिसमे लाडसिंह, शांतिलाल, इन्दरसिंह, अर्जुन आये। लाडसिंह ने जबरन हाथ पकडे शांतिलाल ने पैर पकडे और इन्दर सिंह ने मुंह दबाया और उसे उठाकर गाडी की पीछे वाली सीट पर डाल दिया । गाडी अर्जुन चला रहा था। पीडिता की सास चिल्?लाई तो उसके साथ मारपीट की। आरोपीगण पीडिता को तराना ले गये। रास्ते में इन लोगों ने धमकी दी की अगर तू चिल्ला-चोंट करेगी तो तुझे जान से मार देंगे। तराना में पूराने सूने मकान पर एक रात रखा और चारों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। दूसरे दिन गाडी से सीहोर लेकर गये। लाडसिंह और शांतिलाल ने गाडी में कागज पर हस्ताक्षर कराये, फिर शाम को आष्टा में पुरानी लॉज में लेकर गये और बारी-बारी से गलत काम किया। उसके बाद चारों ने पीडिता को उज्जैन देवास गेट के पास किराये के मकान में ले जाकर रखा। पीडिता दिनांक 24/07/2020 को आई.जी. पुलिस के कार्यालय पहुँची जहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने से उसे अवंतीपुर बडोदिया थाने पर भेजा। जहां पीडिता ने घटना की रिपोर्ट लेखबद्ध कराई थी। आज दिनांक 13/08/2020 को आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से आरोपीगण का दिनांक 14/08/2020 तक का पुलिस रिमाण्ड न्यायालय द्वारा स्वीकार किया गया।

You missed

error: Content is protected !!