• Thu. Oct 29th, 2026

दहेज लोभियो को भेजा जेल

BySurendra Jain

Aug 13, 2020

खबर पक्की, 13 अगस्त, शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण
1.इरशाद पिता सत्तार बैग उम्र 29 वर्ष, 2. इमरान पिता सत्तार बैग उम्र 28 वर्ष, 3.इकरार पिता सत्तार बैग उम्र 32 वर्ष, 4. सलमा बी पति सत्तार बैग उम्र 33 वर्ष, 5. हसीना बी पति इकरार बैग उम्र 32 वर्ष को निवासीगण बंजीपुरा शुजालपुर सिटी का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 30/07/2020 को थाना शुजालपुर सिटी पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था । जांच मे मृतिका के मायके पक्ष के लोग पिता शरीफ खॉन, मॉ मेराज बी, भाई समीर खॉन, बहन मुस्कान, चाचा यासीन खॉन ने कथन मे बताया कि, आरोपीगण दहेज में कुछ नही लाने एवं प्लाट खरीदने लिए पैसो की मांग कर मृतिका के साथ मारपीट करते थे। मृतिका को दो लडकी होने से लडका नही होने का ताना देकर शारीरिक एवं मानसिंक रूप से प्रताडित करते थे । उससे बार-बार दहेज मे पैसो की मांग करते थे। थाना शुजालपुर सिटी पर आरोपीगण के विरूद अपराध कायम किया गया। आरोपीगण को गिरफतारकर आज दिनांक 13/08/2020 को सक्षम न्यायालय मे पेश किया गया। जहां से उनका जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालुपर भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!