• Thu. Oct 29th, 2026

मारपीट करने वाले 4 आरोपीगण को भेजा जेल

BySurendra Jain

Aug 7, 2020

खबर पक्की, 7 अगस्त, शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण 1. मदन पिता लच्छु उम्र 50 वर्ष 2. राम पिता भगवानदास उम्र 24 वर्ष 3. सुनील उर्फ सोनु पिता भगवानदास उम्र 22 वर्ष 4.राजकुमार उर्फ बंटी पिता मदन उम्र 21 वर्ष निवासीगण वार्ड न 22 लीलगढ मोहल्ला शुजालपुर मंडी का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया ।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 24/07/2020 को रात 9.30 बजे फरियादी राहुल के पिता गुडडा शराब पीकर गालीयां देते हुए शिव मंदिर के पास आये तो मोहल्ले के मदन,बंटी ,सोनु एवं राम ने उन्हे अश्लील गालीया दी ओर बोले की गाली क्यो बक रहा है तो गुडडा ने उन्हे गाली देने से मना किया तो बंटी ओर राम ने लोहे के लटठ से मारपीट की जिससे उसे दोनो पैरो के घुटनो के निचे चोट आई ओर खुन निकलने लगा। फरियादी बचाने गया तो सोनु ने पकड लिया ओर मदन ने लकडी मारी जिससे उसे बॉये खंधे पर चोट आई । फरियादी चिल्लाया तो परिवार व आसपास के लोग वहां पर आ गये जिन्होने बीच बचाव किया। आरोपीगण ने धमकी दी की अगर मोहल्ले में गाली दी तो जान से खत्म कर देंगे। घटना की रिपोर्ट फरियादी ने शुजालपुर मंडी पर की ।
आज दिनांक 07/08/2020 को आरोपीगण को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपीगण का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!