• Sat. Sep 19th, 2026

बुरी नियत से नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को जेल भेजा

BySurendra Jain

Aug 1, 2020

खबर पक्की, 1 अगस्त, शाजापुर । सहायक जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, नाबालिग पीडि़ता रात करीब 1 बजे अपनी दादी के साथ कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी हरिसिंह पिता जगन्नाथ जाटव निवासी पचावदा थाना शुजालपुर सिटी जो पीडि़ता का परिचित है। उसके पास आया और उसके साथ बुरी नियत से अश्लील हरकत की । पीडि़ता ने घटना की रिपोर्ट 1 अगस्त 2020 को थाना शुजालपुर सिटी पर की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!