• Mon. Aug 3rd, 2026

मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल

BySurendra Jain

Jul 31, 2020

खबर पक्की, 31 जुलाई, शाजापुर। श्रीमती तुलसी मानकर एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शाजापुर महेश कुमार माली द्वारा आरोपी रूपसिंह पिता रमेश भील उम्र 30 वर्ष निवासी हाजीपुर, थाना सारंगपुर का जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।
फरियादी मोहन पिता नारायण सिंह ने थाना सलसलाई पर आरोपीगण सानु उर्फ रूप सिंह पिता भरतरी, शुभम उर्फ कातिर्क पिता रामेश्वर माली, रूपसिंह पिता रमेश भील निवासीगण हाजीपुर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोपीगण ने फरियादी के साथ मारपीट एवं लूट की घटना कारित की थी। थाना सलसलाई द्वारा आरोपी रूपसिंह पिता रमेश भील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल वारंट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया।

error: Content is protected !!