• Sun. Sep 13th, 2026

कलेक्टर ने जेल प्रभारियों की बैठक लेकर कोरोना से बचाव के दिए निर्देश

BySurendra Jain

Jul 26, 2020

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। जिले के जेल परिसरों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रविवार को जिले के सभी जेल प्रभारियों की बैठक आयोजित की। कलेक्टर ने बैठक में जेल प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
बैठक में रतलाम जिला जेल तथा उपजेल जावरा एवं सैलाना के प्रभारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोरोना से बचाव के लिए जेल परिसर में अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग किया जाए, मेडिकल टीम द्वारा नियमित रूप से जेल परिसर में आकर स्क्रीनिंग की जाए।

error: Content is protected !!