• Sun. Sep 13th, 2026

लॉकडाउन में किल कोरोना सर्वेक्षण किया गया

BySurendra Jain

Jul 26, 2020

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान रविवार को जिले में किल का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण दलों ने सक्रियता के साथ जिले में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की।
रतलाम शहर के अलावा रतलाम ग्रामीण, आलोट, ताल, सैलाना, जावरा इत्यादि स्थानों पर घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण दलों में स्क्रीनिंग कार्य किया। रतलाम शहर में आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सघन सर्वेक्षण किया गया। शहर के लिए 30-30 आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तैनात की गई थी।

error: Content is protected !!