• Tue. Sep 22nd, 2026

अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपीगण को भेजा जेल

BySurendra Jain

Jul 16, 2020

खबर पक्की: 16 जुलाई शाजापुर, जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्‍यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी पीरूलाल ऊर्फ पीरू पिता देवीसिंह उम्र 42 वर्ष और संतोष पिता गोपाल उम्र 35 वर्ष निवासीगण कनाडिया का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया ।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 15/07/2020 को आबकारी उप निरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया के द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए जेठडा जोड पर आरोपीगण से एक मोटरसायकिल पर जूट के बोरे में 6 पेटी देशी मदिरा प्‍लेन पाव कुल 300 क्‍वाटर जिसमें कुल 54 बल्‍क लीटर शराब अवैध परिवहन करते हुए जप्त की। मौके पर आरोपीगण से शराब जप्‍त पश्चात् उन्‍हे गिरफतार कर आज दिनांक 16/07/2020 को सक्षम न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। जहां से दोनो आरोपीगण का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!