• Wed. Oct 28th, 2026

तलवार लहराने वाले को जेल भेजा

BySurendra Jain

Jul 14, 2020

खबर पक्की: 14 जुलाई शाजापुर, जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्‍यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपी चंदरसिंह पिता भेरूसिंह गेहलोत उम्र36 वर्ष निवासी बांसला को जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया ।
संजय मोरे अति डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 13/07/2020 को प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा द्वारा मुखबिर से मिली सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी चंदरसिहं से मौके पर धरमसिंह गहलोत के मकान के सामने बांसला में साक्षीगण के समक्ष लोहे की धारदार तलवार जप्‍त की ओर उसे गिरफतार कर चौकी तिलावद लाये और अपराध पंजीबद् किया । आज दिनांक 14/07/2020 को आरोपी को सक्षम न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया जहां से उसे जेल वारंट बनाकर उपजेल शुजालपुर भेजा गया ।

You missed

error: Content is protected !!