• Sun. Sep 13th, 2026

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला शिक्षिका की दुखद मौत

BySurendra Jain

Jul 9, 2020

खबर पक्की : 9 जुलाई रतलाम, कनेरी के पास तेज गति से लापरवाही पूर्वक चल रही ट्रेक्टर ट्राली ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर। दोपहिया वाहन पर सवार शिक्षिका सविता राव जाधव की मौत। स्कूल से घर लौट रही थी शिक्षिका। चालक ट्रेक्टर ट्राली छोड़कर भागा। सविता जाधव सुयोग परिसर में रहती है और वहां से कनेरी स्कूल में पढ़ाने के लिए रोज टू व्हीलर से जाती है। जब से कनेरी रतलाम टू लेन हुआ है वाहन चालक इस रोड पर गाड़ी बेलगाम स्पीड से दौड़ाते है। रतलाम से कनेरी तक इस पर कोई स्पीड ब्रेकर भी नहीं है।

error: Content is protected !!