• Wed. Aug 5th, 2026

आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त

BySurendra Jain

Jul 9, 2020

खबर पक्की : 9 जुलाई शाजापुर, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपी बाबू गिरी पिता नन्नू गिरी निवासी गल्ला मंडी के पास शुजालपुर मंडी का जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया ।
सहायक जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि , दिनांक 3 जुलाई 2020 को फरियादी चेतन की जर्सी गाय प्रीतम मालवीय ने चराने के बाद शाम 6:30 बजे जंगल वाले घर में बांध दी थी। दूसरे दिन सुबह फरियादी के पिता बद्री प्रसाद व प्रीतम जंगल वाले घर गए तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर चार जर्सी गाय में से दो जर्सी गाय नहीं थी । जिन्हें कोई चुरा कर ले गया था । घटना की रिपोर्ट फरियादी ने थाना शुजालपुर मंडी पर की थी। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गाय जप्त की गई थी।

You missed

error: Content is protected !!