खबर पक्की: 9 जुलाई इंदौर, कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड और बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। विकास के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। विकास को अंतिम बार फरीदाबाद में देखा गया था जिसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश के हाथ यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पहले आज यूपी पुलिस ने विकास के दो और सहयोगियों को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि प्रशांत मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।
विकास दुबे को मंदिर परिसर के सुरक्षागार्डों ने पकड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह स्वंय महाकाल मंदिर पहुंचे और पुलिस वाहन में लेकर चले गए। इस बाबत डीजीपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी दी है। इस मामले पर शिवराज सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ से बात भी की है।
