खबर पक्की, रतलाम। मप्र कांग्र्रेस कमेटी द्वारा शहर के प्रतिष्ठित एडवोकेट एवं कांग्र्रेस कार्यकर्ता सुनील पारिख को मप्र कांग्र्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ का जिला रतलाम का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री पारिख पूर्व में भी कांग्र्रेस में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। प्रदेश कांग्र्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर एवं युवक कांग्र्रेस शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सजी अब्राहम द्वारा सुनील पारिख को उक्त पद पर नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति पर शहर के कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं इष्टमित्र सुनील जैन, अशोक शर्मा, सरवन अली जैदी, जेम्स चाको, मनमोहन दवेसर, रईस मेव, आशीष तिवारी, सादिक खान, गïट्टू भाई, मुन्ना मामू, कमलेश मोदी, उपेन्द्र कोठारी, पवन जैन आदि मित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्याप्त किया तथा प्रदेश अध्यक्ष का आभार माना।
