• Sun. Sep 13th, 2026

सहायक आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगे

BySurendra Jain

Jul 7, 2020

खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। कर्मचारी संघर्ष समिति बैनर तले आदिम जाति कल्याण विभाग, रतलाम के समक्ष बड़ी संख्या में कर्मचारी उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर एकत्र हुए। भोजन अवकाश में आंदोलन के प्रथम चरण में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर नारे लगाते हुए कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। सहायक आयुक्त मुर्दाबाद, इंतकलाब जिंदाबाद, कर्मचारी विरोधी आरएस परिहार की कार्यशैली पर अंकुश लगे, नारे लगाते रहे। इसके बाद संरक्षक श्याम टेकवानी, अध्यक्ष सर्वेश कुमार माथुर, प्रमोद पाठक, नरेन्द्रसिंह चौहान, हेमन्त राय, सुरेश जोशी, चंद्रसेन भोसले, राकेश राज शर्मा, कीर्ति शर्मा ने सम्बोधित किया। यह प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा, जब तक विभाग पात्र कर्मचारियो के क्रमोन्नति आदेश जारी नहीं करता।
इस अवसर पर तेजपालसिंह राणावत, राजेन्द्र मरमट, आन्नंदीलाल गांधी, आरसी मिश्रा, जीएल दडिंग, चरण सिंह यादव, विजय यादव, बीसी जन्नौत, दिनेश बारोठ, सीमा शर्मा, नीना दवेसर, जितेन्द्र सिंह चौहान, मदन चौहान आदि उपस्थित थे। आभार सर्वेश कुमार माथुर ने माना।

error: Content is protected !!