• Sun. Sep 13th, 2026

तीन और मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

BySurendra Jain

Jul 8, 2020

रतलाम। रतलाम मेडिकल कॉलेज कोविड- हॉस्पिटल से बुधवार को तीन और मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा मेडिकल कॉलेज डीन डॉ- संजय दीक्षित सहित हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा मरीजों का स्वागत अभिनंदन किया गया। आज बुधवार को हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचने वाले मरीजों में लक्ष्मणपुरा रतलाम की 67 वर्षीय महिला, हसन पालिया की 35 वर्षीय महिला तथा जावरा सुतारीपुरा का 28 वर्षीय युवक सम्मिलित है।

error: Content is protected !!