• Tue. Aug 4th, 2026

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त

BySurendra Jain

Jul 6, 2020

खबर पक्की: 6 जुलाई शाजापुर, न्यायालय विशेष न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी अनवर पिता अ. मजीद खाँ उम्र 24 वर्ष निवासी दायरा मोहल्ला शाजापुर का जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया ।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, आरोपी ने फेसबुक आईडी पर शाहीन बाग CAA NRC के सम्बन्ध में भड़काऊ पोस्ट डाली थी। यह पोस्ट फरियादी दिलीप सिंह ने देखी और उसे पढ़कर दिनांक 4 फरवरी 2020 को उसने थाना कोतवाली शाजापुर पर रिपोर्ट की । आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दिनांक 2 जुलाई 2020 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के द्वारा की गई उक्त पोस्ट से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए आरोपी का जमानत आवेदन पत्र माननीय न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया। शासन की ओर से तर्क श्री निर्मल सिंह चौहान अपर लोक अभियोजक शाजापुर द्वारा किए गए ।

You missed

error: Content is protected !!