• Thu. Oct 8th, 2026

जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी लेकिन भाजपा ने गद्दारो को खरीद कर सरकार बनाई : भूरिया

BySurendra Jain

Jun 28, 2020

रतलाम । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के सैलाना आगमन कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई एवं आने वाले 24 विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भी विचार विमर्श किया गया।
उक्त बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के मुख्य आतिथ्य में, सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत के विशेष आतिथ्य में कांग्रेस के युवा नेता विक्रांत भूरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया की शहर कांग्रेस द्वारा विगत दिनों में लगातार जन हितेषी मुद्दों पर आंदोलन कर ज्ञापन दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया एवं आने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता ने सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चुना था परंतु लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र के गद्दारों को खरीद कर कांग्रेस की सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा। परंतु यह निश्चित है की कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की पिछली सरकार ने जो कार्य किए हैं गरीबों के लिए , माफिया के विरुद्ध लडऩे का काम किया, मिलावट खोरी के विरुद्ध कार्य, बिजली के बिल न्यूनतम किए, विभिन्न योजनाओं कन्यादान योजना विभिन्न पेंशन योजनाओं मे राशि दोगुनी से 3 गुनी कर दी गई । यह सब कांग्रेस सरकार के कार्य लोगों के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं। इसी को देखते हुए आने वाले चुनाव में 24 में से कम से कम 20 से 22 विधायक कांग्रेस पार्टी जीतेंगे और पुन: सरकार मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में बनेगी। भूरिया ने शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस के सम्मानित जनों का अभिनंदन किए जाने और उनकी मार्गदर्शन कमेटी बनाए जाने पर उनकी सराहना की।
बैठक के दौरान कांग्रेस के जमीर भाई फारुकी, मुर्तुजा भाई स्टेशन वाला, शांतिलाल मालवीय, एहसान लल्ला, आर आर पांडे, बीएस जोशी, प्रकाश मजावदिया, आनंदी लाल गांधी, अभय सुराणा, विजय स्टीफन, रामचंद्र सूर्यवंशी का शाल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर कांग्रेस की मजबूती के योगदान के लिए सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पारस सकलेचा, यास्मिन शेरानी, श्रीमती प्रेमलता दवे, अदिति दवेसर, अनिल झालानी, प्रभु राठौड़, रजनीकांत व्यास, मनसूर अली पटौदी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, राकेश झालानी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या, वसीम खान, राजीव रावत, जोएब आरिफ, राकेश आचार्य, मोर्चा संगठन पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया एवं आभार प्रदर्शन मुबारिक आरआर खान ने किया। कार्यक्रम के अंत में सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

You missed

error: Content is protected !!