• Wed. Jul 29th, 2026

विवाद में पड़े वकीलों के चुनाव, स्टेट बार कौंसिल को अपील

BySurendra Jain

Aug 21, 2017

 

रतलाम। रतलाम जिला अभिभाषक संघ के 12 अगस्त को हुए चुनाव विवादों में पड़ गए है। चुनावों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे अभय शर्मा ने स्टेट बार कौंसिल को अपील भेजकर चुनाव प्रक्रिया शून्य घोषित किए जाने की मांग की है। शर्मा ने चुनाव निरस्त करने के लिए 18 आधार बिंदुओं की शिकायत बार कौंसिल की अपील समिति को भेजे है। निर्वाचन अधिकारी सहित हाल ही में निर्वाचित हुए 15 प्रतिनिधियों को भी इस प्रकरण में प्रतिवादी बनाया गया है।

गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के परिणामों की घोषणा 13 अगस्त को की गई थी और इसमें बतौर अध्यक्ष संजय पंवार व सचिव के रूप में दीपक जोशी को तिसरी बार निर्वाचित घोषित किया गया है, 13 अन्य लोग अलग-अलग पदों पर चुने गए। एड्वोकेट अभय शर्मा की अपील पर अब स्टेट बार कौंसिल की अपील समिति सुनवाई कर निर्णय लेगी।

ये बनाए अपील के आधार

  • जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जिलास्तर पर अपील समिति बनाया जाना थी लेकिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ऐसी कोई समिति बनाई ही नहीं।
  • अध्यक्ष पद के लिए 20 साल के अनुभव वाला व्यक्ति पात्र होता है लेकिन एड्वोकेट विमल छिपानी को 20 साल का अनुभव नहीं होने के बाद अध्यक्ष पद उम्मीदवार स्वीकार किया गया।
  • डा. ईश्वर सिंह बौराना जिन्होंने आल इंडिया बार कौंसिल की परीक्षा पास नहीं की है बावजूद इसके कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई।
  • सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश व्यास को बिना कोई प्रक्रिया अपनाए मौखिक रूप से निर्वाचन समित से प्रथक कर दिया गया, इनकी जगह पर विनोद शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बना दिया गया।
  • मतगणना का कार्य निर्वाचन अधिकारी व उनके सहायक ही संपादित करते है किंतु एक अन्य अधिवक्ता अखिलेश श्रोत्रीय से मतगणना की कार्रवाई संपादित कराई गई।
  • मतदान प्रारंभ होने के पूर्व कुल कितने मत पत्र प्रिंट करवाए गए उसका कोई पंचनामा नहीं बनाया गया और न ही बैलेट पेपर पर कोई नंबरिंग की गई।
  • मतदाताओं द्वारा 573 मतों का उपयोग किया गया, किंतु जो पर्चियां उपयोग में आई उनकी संख्या 584 थी।
  • 13 अगस्त को मतगणना में पीले रंग के मतपत्रों की संख्या पेटी से 577 निकली और कार्यकारिणी के मतपत्र 556 निकले।
  • उम्मीदवार अभय शर्मा ने गणना से पूर्व आपत्तियां प्रस्तुत की थी जिनका निराकरण किए बगैर ही गणना प्रारंभ की गई।

(वो प्रमुख बिंदु जो एड्वोकेट अभय शर्मा की शिकायत में उल्लेखित है।)

……

वर्शन- फिलहाल हमें कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने के बाद उचित प्रक्रिया के तहत इसका निराकरण किया जाएगा। – भूपनारायण सिंह, अध्यक्ष अपील समिति स्टेट बार कौंसिल

 

error: Content is protected !!