• Wed. Jul 29th, 2026

भाजपा: जिला पदाधिकारियों की सूची को भोपाल से मंजूरी, सोमवार के बाद घोषणा

BySurendra Jain

Aug 19, 2017

रतलाम। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की सूची लगभग तैयार हो गई है। खबर है कि शुक्रवार को भोपाल में संगठन मंत्री सुहास भगत और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इस सूची को मंजूरी भी दे दी है। खुद जिला अध्यक्ष की माने तो सोमवार के बाद कभी भी पदाधिकारियों की सूची जारी की जा सकती है।

भाजपा में लंबी कवायद के बाद संगठन में संघ के पसंदीदा चेहरे कान्हसिंह चौहान को जिला अध्यक्ष पद की कमान मिली है। उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद से ही जिले के कई सारे नेता जिला कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाने के लिए कवायद में जुटे है। किसी ने जिलास्तर पर ही तो किसी ने भोपाल स्तर पर इसके लिए प्रयास किए। सैलाना नगरीय निकाय चुनाव के कारण जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति को रोके रखा गया था। जिलास्तर पर नामों की कवायद पूरी होने के बाद शुक्रवार को जिला अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान भावी पदाधिकारियों की सूची लेकर भोपाल पहुंचे थे। शनिवार तड़के वे लौट आए है, खबर है कि नए पदाधिकारियों की सूची को भोपाल से मंजूरी मिल गई है। khabarpakki.com प्रतिनिधि से बातचीत में जिला अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने बताया कि जिला पदाधिकारियों की सूची सोमवार के बाद कभी भी जारी की जा सकती है।

error: Content is protected !!