• Fri. Oct 9th, 2026

रतलाम में आठ कोरोना मरीज स्वस्थ होकर शुक्रवार को घर पहुंचे

BySurendra Jain

Jun 19, 2020

रतलाम। शुक्रवार को 8 और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इनमें 4 मरीज रतलाम के तथा 4 मरीज जावरा के है। जावरा के सभी मरीज गाड़ीखाना क्षेत्र के हैं। रतलाम के 3 मरीज नयापुरा के तथा 1 मरीज मोमिनपुरा का है।
मरीजों के अस्पताल से बाहर निकलने पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा अन्य डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सेज द्वारा मरीजों का अभिनंदन स्वागत किया गया। कलेक्टर ने मरीजों को सैनिटाइजेशन किट प्रदान किए, शुभकामनाएं दी। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत भी दी।

error: Content is protected !!