• Sun. Aug 9th, 2026

राहुल गांधी का 50 वां जन्म दिवस कोरोना जागृति दिवस के रूप में झुग्गी बस्ती में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया

BySurendra Jain

Jun 19, 2020

खबर पक्की: 19 जून रतलाम, आज शहर कांग्रेस कमेटी रतलाम के द्वारा कांग्रेस के युवा नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50 वां जन्म दिवस कोरोना जागृति दिवस के रूप में विनोबा नगर स्थित झुग्गी बस्ती में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्रवासियों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए गए वह समस्त सावधानियां बरतने के लिए कहा गया आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल देश के एक ऐसे नेता है जो कि समाज की अंतिम पंक्ति में उपेक्षित जीवन जी रहे वर्ग के विषय में सोच रहे हैं। कोरोना महामारी के संदर्भ में समय रहते सरकार को भी चेताया था उन्होंने,मगर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया सरकार ने। राहुल गांधी का सादगी पूर्ण जीवन अन्य युवाओं के लिए आदर्श है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेह लाल कोठारी ने अपने उद्बोधन में राहुल गांधी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कांग्रेस को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता खुर्शीद अनवर ने सभी को एकता का संदेश दिया तथा क्षेत्र वासियों का आभार मानते हुए कांग्रेस को शक्ति देने की अपील की व कांग्रेस जनों से निरंतर निशक्त एवं कमजोर लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को रजनीकांत व्यास, यासमीन शेरानी, अनिल झालानी, अदिति दवे सर, बसंत पंड्या व शैलेंद्र अठाना ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रेमलता दवे, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मयंक जाट ,ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन जी कछवाहा, युवक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष किशन सिंगार, पूर्व पार्षद राजीव रावत नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी , जगदीश अकोदिया, मनोज दीक्षित , बबीता नगर ,मुकेश मीणा, फैयाज मंसूरी सेवादल सचिव द्वेय पुष्पा यादव, कमला गौमें ऊषा पथरोड जोएब आरिफ ,राजेश सक्सेना इफ्तिखार खान, श्रीनिवास जाधव , अमर सिंह शेखावत, हितेश पेमाल, सोनू व्यास, रंजीत सिंह , शांतु गवली , जितेंद्र हाड़ा पंडित जितेंद्र बना , पप्पू राठौर , सेवादल यूथ ब्रिगेड के धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महमूद भाई एवं अफजल शाह नेताजी युवक कांग्रेस कार्यकारिणी सैयद बुसत आईटी सेल के दिलीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष वसीम अली, दीपू सरदार ,सौरभ अग्रवाल , महिला कांग्रेस निशा विजय, जमील भाई कांग्रेस जन व क्षेत्रीय वासी उपस्थित थे। तत्पश्चात सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने सीमा पर शहीद हुए जवानों को मौन श्रद्धांजलि देते हुए चीन के सामानों का बहिष्कार करने के लिए शपथ ली!
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा व महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता काकरिया ने आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन जिला इंटक काउंसिल अध्यक्ष मनोज पांडे ने किया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात वहां उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों के द्वारा बस्ती घर-घर में सैनिटाइजर व मास्क वितरण किया गया।

You missed

error: Content is protected !!