खबरपक्की: 18 जून रतलाम, कल 17 जून को सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी के मार्गदर्शन में एवं आबकारी नियंत्रण कक्ष रतलाम के प्रभारी एम.एल. मांडरे नेतृत्व में रतलाम वृत ( अ ) की आबकारी उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल ने वृत क्षेत्र के ग्राम सज्जनपाडा के नंदू पिता सुखराम के कब्जे से देशी मदिरा मसाला के 10 पाव एवं प्लेन के 30 पाव ग्राम मांगरोल के दिनेश पिता पन्नालाल के कब्जे से देशी मदिरा मसाला के 50 पाव एवं प्लेन के 14 पाव बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत दंडनीय अपराध होने के कारण दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किये गये। बरामद की गयी मदिरा की बाजार कीमत रु 7220/- है।
इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मीनाक्षी रेवाले,आरक्षक संतोष नेका,भगवती सोलंकी एवं बनसिंह अहरे का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी आयुक्त की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही, 2 गिरफ्तार
