खबर पक्की : 17 जून रतलाम, सहायक आयुक्त आबकारी जगदीश राठी जिला रतलाम के निर्देशानुसार तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय मेडा के मार्गदर्शन में तथा एन. आर. वास्कले के सहयोग से वृत आलोट के आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सन्तोष मण्डलोई द्वारा आज दिनाँक 16/06/2020 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम भीम में आरोपी राधा बाई पति नरेंद्र भाट के रिहायशी मकान में दबिश दी ,मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 85 पाव सुपरमास्टर ,09 पाव md विहीस्की,177 प्लेन पाव,59 मसाला पाव तथा 39 पाव IB बरामद हुए कुल 66.42 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की। मदिरा आबकारी कब्जे ली जाकर 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को गैर जमानती अपराध होने से गिरफ्तार किया।आबकारी आरक्षक दिनेश खारोल का सराहनीय योगदान रहा।
