• Sun. Aug 9th, 2026

भारतीय सेना के एक जवान के बदले 10 चीनी सैनिकों के शव की मांग

BySurendra Jain

Jun 17, 2020

खबरपक्की : 17 जून रतलाम। मॉर्निंग वॉक ग्र्रुप के द्वारा रोटरी गार्डन में आज सुबह 8.30 बजे कल चीन के कायराना हमले में मारे गए 20 भारतीय सैनिकों को राष्ट्रगान जन गण मन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर इस हमले की कड़ी निंदा की। भारत सरकार से मांग की है की एक-एक भारतीय सैनिक के बदले दस-दस चीनी सैनिकों के शव आना चाहिए। चीन द्वारा किया गया हमला आतंकवादी हमले से ज्यादा बर्बर और घटिया है। जिस तरह आतंकवादी पत्थरों से हमला करते हैं उसी तरह चीनी सेना ने पत्थर और लोहे की रॉड से हमला करके बता दिया कि वह भी संगठित आतंकवादी ही है और इसको भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को जवाब देकर सबक सिखाना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता से अपील की चीनी प्रोडक्ट का बहिष्कार कर चीन की आर्थिक ताकत को कम किया जाए। चीन के खिलाफ भारत सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का भारतीय जनता पूरी तरह समर्थन करती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को अनिल बरमेचा, सुरेंद्र जैन, डॉक्टर पवन मजावदिया ने संबोधित किया व सभी उपस्थितजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत माता की जय के नारों के साथ पूरे रोटरी गार्डन को गुंजा दिया।

You missed

error: Content is protected !!