रतलाम। जिले के रावटी थाना अंतर्गत ग्राम नयन के गुदीपाडा में जमीन विवाद को लेकर पारिवार के ही सदस्यों में हुए विवाद तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार शंकर कटारा पिता मोहनलाल कटारा उम्र 20 वर्ष ग्राम नायन, मदन कटारा पिता नागु कटारा उम्र 35 वर्ष ग्राम नायन और गुलाब सिंह कटारा पिता बाबू कटारा उम्र 28 वर्ष ग्राम नायन की मौके पर ही मौत हो गई।
पूर्व सरपंच मोहनलाल कटारा पिता हूर जी कटारा उम्र 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय रतलाम में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस तबादला पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घटना के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो परिवारों में जमीन को लेकर विगत कई दिनों से विवाद चल रहा है जिसमें आग विकराल रूप धारण कर लिया।
जमीनी विवाद में 3 की मौत 1 घायल, भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात
