• Sun. Nov 1st, 2026

डी.डी. नगर में बेटी की चोटी कटी तो नास्तिक पिता भी मंदिर की ओर भागा

BySurendra Jain

Aug 17, 2017

 

रतलाम। दीनदयाल नगर के नजदीक प्रजापति नगर में रहने वाले एक परिवार की 11 वर्षीय बालिका के साथ भी चोटी कटने की घटना हो गई है। सुबह करीब 6 बजे यह बालिका नींद से जागी तो देखा, पलंग पेटी पर उसकी चोटी कटी हुई पड़ी थी। इस बालिका के पिता ने खुद स्वीकार किया है कि वे बेहद नास्तिक थे लेकिन इस घटनाक्रम के तत्काल बाद ही भगवान हनुमान जी के मंदिर अपने परिवार की सुरक्षा की कामना करने पहुंच गए। इस वाकये में भी चोटी कटने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लोग अपने-अपने नजरिए से कयास लगा रहे है।

चोटी कटने की यह घटना प्रजापति नगर निवासी तेजसिंह चौहान की 11 वर्षीय बेटी रती उर्फ गुनगुन के साथ हुई। तेजसिंह ने बताया कि वह रात में अपने परिवार के साथ मौजूद था और घर का दरवाजा भी बंद था। घर में कोई खिड़की भी नहीं है, सुबह जागे तो बेटी की चोटी कटी हुई मिली। घर में किसी अनजान शख्स के प्रवेश का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है, फिर भी चोटी कैसे कट गई इस पर परिवार के सदस्यों सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी हतप्रभ है। खुद तेजसिंह की माने तो वह कभी ईश्वर को नहीं मानता था, पत्नी भी घर में पूजा-पाठ करती तो चिढ़ता था लेकिन इस घटनाक्रम से मन में डर बन गया है। वाकये के तत्काल बाद हनुमान जी के मंदिर गया और परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

You missed

error: Content is protected !!