खबर पक्की: 20 मई भोपाल, कांग्रेस संगठन में लम्बे समय से चल रही फेरबदल की मांग के मद्देनजर एआईसीसी ने प्रदेश के दस जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को हरी झण्डी दे दी है। रतलाम में महेन्द्र कटारिया को नया शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। कटारिया,विनोद मिश्रा का स्थान लेंगे।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज इस आशय की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस द्वारा AICC को भेजे प्रस्तावों में से प्रदेश के दस जिलों में नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त करने की स्वीकृती दी गई है। प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम शहर अध्यक्ष के पद पर महेन्द्र कटारिया को नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्योपुर में अतुल चौहान,ग्वालियर ग्र्रामीण में अशोक सिंह,विदिशा में कमल सिलकारी,सीहोर में डा.बलबीर तोमर,शिवपुरी में श्रीप्रकाश शर्मा,गुना सिटी में मानसिंह पसरोडा,गुना ग्र्रामीण में हरी विजयवर्गीय,होशंगाबाद में सतेन्द्र फौजदार,सिंगरौली सिटी में अरविन्द सिंह चन्देल और देवास ग्र्रामीण में अशोक पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि रतलाम शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर लम्बे समय से कई नेताओं द्वारा दावेदारी की जा रही थी,लेकिन महेन्द्र कटारिया ने बाजी मारते हुए इस पद पर कब्जा जमा लिया है।
महेंद्र कटारिया शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष
