• Sat. Nov 7th, 2026

रेलवे ट्रैक पर 15 प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी; 14 की मौत

BySurendra Jain

May 8, 2020

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर लोगों के ऊपर से एक खाली मालगाड़ी गुजरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिन लोगों पर ट्रेन गुजरी है वो सभी प्रवासी मजदूर थे, यह हादसा शुक्रवार तड़के सुबह 6 बजे का है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक घटना दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के नांदेड़ डिवीजन के जालना और औरंगाबाद के बीच की है। घटनास्थल पर कुछ पुलिस अधिकारी और आरपीएफ पहुंच गई है।
रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी
सोमवार सुबह डाउन लाइन पर हरिद्वार से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस हादसे को होने से रोकने में रेलवे कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल जिस ट्रैक से यह ट्रन गुजरने वाली थी उसमें पटरी बीच में टूटी हुई थी लेकिन रेलवे कर्मचारियों को टूटी पटरी का पता चल गया और यह हादसा होने से बच गया।
ट्रेन दुर्घटना की वॉट्सएप पर की गई इंक्वायरी
उत्तर रेलवे में पहली बार ट्रेन हादसे की इंक्वायरी वॉट्सएप पर हुई है। वॉट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए रेलकर्मियों के बयान लिए गए और वाट्सएप से ही उनकी कॉपी मंगाई गई। इस तरह एक दिन में ही ऑफिस में बैठे-बैठे अधिकारियों ने कर्मचारियों के बयान लेने का काम पूरा कर लिया।

error: Content is protected !!