• Wed. Aug 5th, 2026

शराब की दुकाने 12 घंटे खुलेगी, सुबह 7:00 से शाम को 7:00 तक

BySurendra Jain

May 5, 2020

खबर पक्की: 5 मई भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार के वाणिज्य कर विभाग के उपसचिव एस डी रिछारिया ने आज आदेश जारी कर शराब दुकानों को खोलने का समय निर्धारित कर दिया है इसके आधार पर शराब की दुकानें सुबह 7:00 से शाम को 7:00 बजे तक खोली जाएगी बगैर शासन के आदेश के इस समय में कोई भी अपने स्तर पर परिवर्तन नहीं कर पाएगा। दिल्ली में शराब दुकानों लंबी लाइन और भारी भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। शासन का मानना है कि इस प्रकार समय निर्धारित करने से सोशल distance का पालन होगा और शराब की दुकानों पर भीड़ नहीं हो पाएगी। रतलाम जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी में निर्णय लिया था कि शराब की दुकानें 5 और 6 मई को बंद रहेगी अर्थात 7 मई से जिले में शराब दुकानें खुलने का जो समय रहेगा वह सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!