• Sat. Nov 7th, 2026

खंडवा और इंदौर में भर्ती दो पॉजिटिव मरीजो ने दम तोड़ा

BySurendra Jain

May 1, 2020

खंडवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
खबर पक्की: 30 अप्रैल खंडवा,कोविड केयर सेंटर और इंदौर में उपचारार्थ भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीजो की मौत हो गई।इसे मिलाकर जिले में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या पाँच हो गई है। मृतकों में खड़कपुरा और रामेश्वर रोड़ क्षेत्र के मरीज शामिल है। खड़कपुरा निवासी 63 वर्षीय मरीज का सैंपल पॉजिटिव आने पर इसे 28 अप्रैल को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था।वहीं रामेश्वर रोड़ क्षेत्र से इंदौर रेफर दो भाइयों में से एक की मौत भी बुधवार रात हो गई।कोविड केयर सेंटर में अभी सात मरीजो का उपचार चल रहा है।
शहर में कोरोना का संक्रमण अब जानलेवा साबित हो रहा है। 14 अप्रैल को सर्दी खांसी की शिकायत पर जिला अस्पताल की विशेष ओपीडी में जांच के लिए पहुंचे खड़कपुरा के मरीज का कोरोना की आशंका में सैंपल लिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट 28 अप्रैल को पॉजिटिव आने पर इसे घर से लाकर कोविड केयर सेंटर में सीधे भर्ती किया गया था। संक्रमण की वजह से वृद्ध को सांस लेने में परेशानी तथा ऑक्सीजन सेच्युरेशन कम होने से ऑक्सीजन पर रखा गया था।बुधवार रात 3:30 बजे के लगभग वृद्ध की मौत हो गई।वहीं रामेश्वर रोड़ क्षेत्र से तीन दिन पहले सारी वार्ड में भर्ती दो भाइयों को इंदौर रेफर किया गया था।इनमे से 71 वर्षीय बड़े भाई की बुधवार को मौत हो गई।वहीं छोटे भाई की स्थिति भी गंभीर है।

error: Content is protected !!