• Fri. Nov 6th, 2026

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रावटी क्षेत्र का भ्रमण किया, पीडीएस दुकान कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की

BySurendra Jain

Apr 23, 2020

रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को जिले के आदिवासी क्षेत्र रावटी का भ्रमण करते हुए कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचकर कार्रवाई देखी, व्यापारियों के साथ बैठक भी आयोजित की। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी उपस्थित थे।
जिले के रावटी क्षेत्र के ग्राम देथला में उचित मूल्य दुकान पर उपभोक्ताओं को वितरित की जा रही राशन सामग्री का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा किया गया। कलेक्टर ने खासतौर पर चावल की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए सेल्समैन को आवश्यक निर्देश दिए। दुकान पर कोरोना से बचाव के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के रावटी पहुंचकर व्यापारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन लॉकडाउन में आमजन को आवश्यक सामग्री मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुलभ बनी रहेगी। वन क्षेत्र के ग्रामों में भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सतत बनाए रखने के लिए व्यापारियों को निर्देश दिए।

error: Content is protected !!