• Sun. Sep 20th, 2026

सोनिया के खिलाफ घटिया टिप्पणी को लेकर अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

BySurendra Jain

Apr 23, 2020

खबर पक्की: 23 अप्रैल रतलाम, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष किशन सिंघाड़ द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध टीवी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत के एंकर अर्णब गोस्वामी द्वारा घटिया और सांप्रदायिक विद्वेष से भरपूर न्यूज़ चलाने के कारण प्रकरण दर्ज करने हेतु आज रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को एक ज्ञापन दिया गया चूंकि अभी लॉक डाउन चल रहा है अतः पुलिस अधीक्षक के कहने पर उन्होंने ज्ञापन को व्हाट्सएप पर ही पुलिस अधीक्षक के मोबाइल पर भेज दिया इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन हो गया और ज्ञापन अधीक्षक महोदय के पास पहुंच गया। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र के पालघर मेलॉक डाउन के दौरान मॉब लिंचिंग में तो साधुओं के मारे जाने पर चलाई जा रही खबरों के दौरान अर्नब गोस्वामी द्वारा उक्त टिप्पणी की गई थी।

error: Content is protected !!