• Mon. Sep 21st, 2026

एसी कुलर मोटर वाइंडिंग आदि विक्रय और रिपेयरिंग करने वाले प्रतिदिन 11 से 5 के बीच कार्य कर सकेंगे

BySurendra Jain

Apr 17, 2020

खबर पक्की: 17 अप्रैल रतलाम, electronics dealer Association द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए मांग पत्र के संदर्भ में जिसमें उनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विक्रय की अनुमति मांगी गई थी। इस बारे में कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा बताया गया कि 14 अप्रैल को जारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जमुना भिड़े के आदेश जिस में विस्तृत रूप से लॉक डाउन के नियमों का उल्लेख है के तहत पॉइंट नंबर 24 जिसमें एसी, कूलर, मोटर वाइंडिंग आदि से संबंधित विक्रय और रिपेयरिंग करने वालों को 11:00 से 5:00 के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए व सुरक्षा उपायों मास्क सैनिटाइजर आदि का उपयोग करते हुए होम डिलीवरी बेसिस पर कार्य करने की सुविधा प्रदान की गई है उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यदि कहीं कोई परेशानी आती है और पुलिस द्वारा कोई रोक-टोक की जाती है तो उक्त आदेश को बताया जाए।

error: Content is protected !!