खबर पक्की: 14 अप्रैल रतलाम, कोरोना महामारी के चलते दूसरे मरीजों की फजीहत हो रही है।बसंती बाई पति स्वर्गीय सोहन लाल जी उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी 101 कोटा वाले सेठ की हवेली त्रिपोलिया मार्ग रतलाम पर निवास करती थी की आज सुबह नहाते हुए अचानक गिर पड़ी और चित्त अवस्था में पड़ी रही कोरोना
महामारी के चलते नागरिकों ने उसके पास जाना भी उचित नहीं समझा और पुलिस प्रशासन को व जिला प्रशासन को फोन करने पर पुलिस की गाड़ी तो 10 मिनट में आ गई पर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर आनंद चंदेलकर को लोगों द्वारा बार-बार खबर करने पर भी 2 घंटे तक नहीं आ पाए अगर समय पर आ जाते और उपचार मिल जाता तो शायद इस महिला की जान बच सकती थी। 2 घंटे बाद डॉक्टर जीवन चौहान अपनी पर्सनल गाड़ी में आए और मृत घोषित करके चले गए एंबुलेंस 108 पर बार-बार फोन करने पर भी वह भी नहीं आ पाई मृतक के परिजन उन्हें हाथ में उठा कर दूसरे स्थान अपने घर तक ले ले गए SDM व स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही से एक महिला जिसकी जान बच सकती थी को नहीं बचाया जा सका जिला प्रशासन को ऐसे मरीजों पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो जनाक्रोश बढ़ेगा।
