खबर पक्की : 9 अप्रैल रतलाम, फर्जी पत्रकार कार्ड लेकर घूमने वाले हैदर अली को रतलाम शहर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ द्वारा रतलाम शहर में जनता कर्फ्यू के दौरान भोजन वितरण हेतु 20 लोगों के पास कैसे और किन परिस्थितियों में इशू किए गए एक और जहां वास्तविक सेवा करने वाले समाजसेवी पास के लिए भटक रहे थे वहां इस फर्जी पत्रकार कार्ड वाले को एसडीएम मैडम द्वारा एकमुश्त 20 पास इशू करना उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है इस तथाकथित पत्रकार द्वारा जो कि वास्तव में पत्रकार नहीं है पर अपने आप को अधिमान्य पत्रकार बताते हुए एसडीएम कार्यालय से 20 पास भोजन वितरण का कार्य बताते हुए अपने लोगों के लिए प्राप्त किए गए थे। किंतु बाद में एसडीएम मैडम द्वारा किन्हीं कारणों से उक्त पास 24 मार्च को निरस्त कर दिए गए। किसी एक व्यक्ति को थोक में इतने पास कैसे जारी किए गए वह भी फर्जी पत्रकार कार्ड के आधार पर मैडम द्वारा जनसंपर्क विभाग से या रतलाम प्रेस क्लब से उसके बारे में जानकारी क्यों नहीं ली गयी कलेक्टर मैडम को पास जारी करने के प्रकरण में हुए लापरवाही को गंभीरता से लेना चाहिए और एसडीएम मैडम पर इस लापरवाही के कारण उचित कार्रवाई करना पूरे जिला प्रशासन के लिए एक अच्छा संदेश होगा ताकि जिले के बाकी कर्मचारी अधिकारी भी अपने कार्य को गंभीरता से लें और जिले को खतरे में नहीं डालें।
