• Mon. Sep 21st, 2026

प्रेस क्लब जावरा के सदस्यों द्वारा पूरे शहर में घूम कर पुलिस कर्मचारी व अन्य सहयोगियो को जंहा जंहा उनकी ड्यूटी है उस स्थल पर जाकर आर .एस .पी एल लिमिटेड के सौजन्य से प्राप्त ग्लोरी साबुन को प्रदान किया

BySurendra Jain

Apr 3, 2020

खबर पक्की: 3 अप्रैल, जावरा(निप्र)कोरोना वायरस से बचना आपके हाथ में है तथा अपने घरों में स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें इस भावना के साथ प्रेस क्लब जावरा के सदस्यों द्वारा पूरे शहर में घूम कर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले पुलिस कर्मचारी व अन्य सहयोगियो को जंहा जंहा उनकी ड्यूटी है उस स्थल पर जाकर आर .एस .पी एल लिमिटेड के सौजन्य से प्राप्त ग्लोरी साबुन को प्रदान किया गया। तथा अनुरोध किया कि कोरोना से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने हाथ ग्लोरी साबुन से कई बार धोएं तथा शासन से प्राप्त आदेशो का पालन करते हुए अपने आपको कोरोनावायरस से बचाइए। इस अवसर पर प्रेस क्लब के परामर्शदाता अभय सुराणा अध्यक्ष संजय चौधरी अफसर खान सहित अन्य पत्रकार साथियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

error: Content is protected !!