खबर पक्की: 4 अप्रैल रतलाम, बीती रात लॉक डाउन के चलते चोरों ने भी हाथ मारना चालू कर दिए हैं सातरुंडा चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान मैं लगभग 40 से 50000 का सामान चोर ले गए और दुकान में आग लगाकर चोर भाग गए अभी तक चोरों का कोई भी पता नहीं चल पाया है। सत्रुंडा चौराहे पर स्थित गोपी जी किराने की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया चोरों ने चोरी के बाद दुकान में आग लगा दी जिसमें दुकान में रखा फ्रीज व अन्य सामान भी जल गए हैं दुकानदार का मानना है कि सामान निकाल कर गुमटी को आग लगा दी गई बिलपांक थाने पर पुलिस को सूचित कर दिया गया है पर थाने पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और पुलिस कह रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
