खबर पक्की: देश में व प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए और जनता के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 25 मार्च सुबह 6:00 बजे तक रतलाम जिले में जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए अपने अपने घरों में ही रहने का आह्वान किया है आपातकालीन और अति आवश्यक होने पर ही जरूरी काम के लिए जा सकते हैं।
