• Sun. Sep 20th, 2026

कोरोना को लेकर जिला प्रशासन सख्त निजी स्कूलों को निर्देश स्टाफ को जरूरी हो तो ही बुलाए, नहीं तो छुट्टी रखें।

BySurendra Jain

Mar 21, 2020

खबर पक्की: 21 मार्च रतलाम, आसपास के राज्यों से मिल रही खबरों और देश में कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले से सख्त रतलाम जिला प्रशासन और भी सख्त हो गया है कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय किए जाए स्कूलों में नियमित सैनिटाइजेशन करवाया जाए और अनावश्यक रूप से स्टाफ को नियमित नहीं बुलाया जाए जरूरी काम हो तो ही स्टाफ को बुलाया जाए जिससे कोरोना के प्रसार को रोका जा सके और नागरिकों के स्वास्थ्य को कोरोना से बचाया जा सके उन्होंने कहा कि सजगता सतर्कता और त्वरित चिकित्सा से ही कोरोना से बचा जा सकता है।

error: Content is protected !!