खबर पक्की: 20 मार्च रतलाम, अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्कूल प्रारंभ होगे और स्कूल संचालकों ने पाठ्य पुस्तक विक्रेताओं से सांठगांठ कर कमीशन की बात प्रारंभ कर दी है। हर बार यही होता है और फिर जिला प्रशासन कहता है कि समय पर सूचना नहीं मिली इस कारण कार्यवाही नहीं हो पाई जबकि पाठ्य पुस्तक विक्रेताओं का एकाधिकार बगैर स्कूल संचालकों से मिले संभव नहीं है जिला प्रशासन को समय रहते इस पर कार्रवाई करना चाहिए और प्रत्येक स्कूल के बाहर बोर्ड लगवाना चाहिए कि हमारे यहां चलने वाला कोर्स आप किसी भी पाठ्य पुस्तक विक्रेता से खरीद सकते हैं लेकिन जिला प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं करी तो तो मजबूरन पालकों को स्कूल संचालक द्वारा बताएं दुकान से ही पाठ्यपुस्तक खरीदना पड़ेगी जिसमें स्कूल संचालकों का भारी कमीशन भी जुड़ा होगा प्रशासन को समय रहते पालकों को लूटने से बचाना चाहिए।
