रतलाम। सेनीटाइजर से हाथ धुलवाते हुए लिए गए आवेदन कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के सेनीटाइजर द्वारा हाथ धुलवाने के बाद ही आवेदन लिए गए जिलेभर से पीड़ित लोग अपनी आस लगाकर सप्ताह भर में एक बार होने वाली जनसुनवाई में अपनी पीड़ा की गुहार लगाने के लिए जिला कार्यालय के लिए पहुंचते हैं। जनसुनवाई में जिलेभर से 30 से अधिक लोगों ने अपनी पीड़ा पुलिस अधीक्षक के सामने सुनाई
साहब ब्याज खोरों से परेशान हो गई हूं, साहब गांव के मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रखा है, साहब मेरे साथ धोखाधड़ी हुई हैं इस प्रकार के आवेदन प्रति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान जिलेभर से आए आवेदकों ने अपने आवेदनों में पुलिसअधीक्षक को बताई। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
नामली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ी निवासी भरत लाल, शंकरलाल, राधाकीशन, मांगीलाल, कन्हैयालाल, शंभूलाल, आसाराम, सत्यनारायण सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया कि गांव में देवनारायण मंदिर की 20 वर्षों से भूमि पर बालमुकुंद पिता रामनारायण पटवारी अपने बलबूते अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा कर रखा था। उसकी मृत्यु के उपरांत उसके पुत्र राजेश ने उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया जबकि वह मंदिर की भूमि है तथा उक्त भूमि की आय से मंदिर की पूजा पाठ का खर्च चलता है।
माणक चौक थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी मोहन बाई माली ने बताया कि मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए रुपए मिले है पट्टे की जमीन पर मैं मकान बना रही हु मेरा नाम से ही पट्टा है लेकिन मोहल्ले के ही राकेश व मुन्नीबाई मुझे परेशान करते हैं और मकान नहीं बनाने दे रहे, हाट रोड़ निवासी एक महिला ने अपने आवेदन बताया कि नंदकुमार बोरासी निवासी सैलाना यार्ड डांट की पुल से मैंने रुपए उधार लिए थे। जिसे ब्याज सहित दे दिए लेकिन उसके बावजूद भी वह और अधिक ब्याज के रुपए मांग रहा है और आए दिन मुझसे झगड़ा कर परेशान करता है।
जन सुनवाई के दौरान पति से परेशान, पत्नी से परेशान, जमीन विवाद, आपसी झगड़े सहित जिले भर से तीस से अधिक आवेदन आए जिस पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंदिर की जमीन पर पटवारी पुत्र का कब्जा ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन,सेनीटाइजर से धुलवाए हाथ
