• Fri. Sep 25th, 2026

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया

BySurendra Jain

Mar 17, 2020

खबर पक्की : रतलाम। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान के तहत रतलाम स्टेशन के 3 युवा गार्ड नवदीप चौहान, महेश बैरागी और बलवंतसिंह ने स्वप्रेरणा से गार्ड साथियों के मध्य सेनेटाइजर वितरण किया। उल्लेखनीय है कि मंडल पर अभी तक रनिंग स्टाफ को ड्यूटी पर आते जाते समय सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया गया है पर ड्यूटी के दौरान उपलब्ध करवाया जाना बाकी है। इसलिए इन युवाओं ने अपने स्तर पर रेल प्रशासन की सहायता करते हुए यह सराहनीय पहल की है। इस पहल हेतु ये युवा गार्ड बधाई के पात्र होकर उन सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।

error: Content is protected !!