• Wed. Sep 23rd, 2026

अनंत चतुर्दशी पर जवाहर व्यायामशाला का भव्य चल समारोह

BySurendra Jain

Sep 23, 2026

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। कुश्ती जगत और रतलाम नगर की प्रसिद्ध जवाहर व्यायामशाला द्वारा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 41 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। समारोह में झांकी, अखाड़े, मलखंभ और शस्त्र कला के प्रदर्शन शामिल होंगे।
इस वर्ष झांकी में मां काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज असुर के संहार का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार रक्तबीज को वरदान प्राप्त था कि उसके शरीर से जमीन पर गिरने वाली रक्त की प्रत्येक बूंद से एक नया रक्तबीज उत्पन्न हो जाता था। इसी कारण मां काली ने उसका वध किया था।
जवाहर व्यायामशाला के संरक्षक दौलत पहलवान एवं सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) तथा गौरव जाट के निर्देशन में बड़ी संख्या में पहलवान चल समारोह में शामिल होंगे। इसमें सैकड़ों पहलवान शस्त्र कला और मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे। मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी नगर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाले चल समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
जवाहर व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत ने बताया कि 41 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को इस वर्ष भी उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!