• Wed. Sep 23rd, 2026

सोलंकी ने संभाला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम के अशासकीय प्रशासक का पदभार

BySurendra Jain

Mar 18, 2020

रतलाम। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रतलाम में वीरेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा अशासकीय प्रशासक का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर श्री सोलंकी द्वारा कहा गया कि म.प्र. के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे बैंक प्रशासक की जिम्मेदारी सौपी गई है मैैं उस पर पूर्णत खरा उतरूंगा। मै रतलाम जिले के समस्त किसान भाईयों को आश्वस्त करता हूँ कि सहकारिता आंदोलन के क्षेत्र में पूर्णत: भ्रष्टाचार मुक्त होगा और इससे आम किसानों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इसी संकल्प के साथ 18 मार्च को वीरेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा पदभार ग्रहण किया। श्री सोलंकी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही बैंक के कर्मचारियों को मप्र शासन की मंशानुसार 5 प्रतिशत् डी.ए. की राशि इसी माह वितरित करने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री भारतसिंह द्वारा श्री सोलंकी को बढ़ाई देते हुए कहा कि श्री सोलंकी के बैंक प्रशासक बनने से किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, निजाम काजी, दिनेश शर्मा, विमल छिपानी, जगदीश पाटीदार सैलाना, श्री राम चौधरी, सुशील कोचट्टा, जगदीश पाण्डेय, जीवन नौलखा, अनील शुक्ला, महेन्द्र कटारिया, वासीफ काजी, उपायुक्त सहकारिता, पी.एन. गोडरिया, बैंक महाप्रबंधक आलोककुमार जैन तथा बैंक अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!