• Wed. Sep 23rd, 2026

तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, गाल पर किस, प्राइवेट पार्ट पर टच किया था, एसपी बोले- आरोपी को जल्द दिलाएंगे सजा

BySurendra Jain

Sep 23, 2026

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। तीन बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को टच किया। एक बच्ची का हाथ पकड़ा और दूसरी के गाल पर किस किया। घटना के समय बच्चियां घर पर अकेली थीं। जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।
घटना 20 सितंबर की है। पुलिस ने आरोपी मोईन उर्फ चिंटू निवासी जय भारत नगर के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 333 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार दोपहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को पैदल कोर्ट ले जाकर पेश किया गया।
तीनों बेटियां घर पर अकेली थी
परिजनों के मुताबिक, 20 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वे मार्केट गए थे। घर पर 10, 7 और 6 साल की तीन बच्चियां थीं। एक बच्ची के मुताबिक, वह अपनी दोनों बहनों के साथ आरोपी के घर बिल्ली लेने गई थी। आरोप है कि वहां युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट को टच किया, जिसके बाद वह वहां से भाग गई। बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन घर पहुंचे।
एक को किस किया, दूसरी बच्ची का हाथ पकड़ा
परिजनों के अनुसार, एक बच्ची ने बताया कि उसने आरोपी को छोटी बहन के गाल पर किस करते देखा। छोटी बहन ने बताया कि आरोपी ने उसके कमरे में उसके दोनों गाल और होंठ पर किस किया।
तीसरी बच्ची ने बताया कि वह आगे वाले कमरे में बैठी थी। आरोपी कमरे में आया और उसका हाथ पकड़ लिया। बच्ची ने कहा उसे हरकत अच्छी नहीं लगी और वह वहां से नीचे भाग आई। इसके बाद उसने अपनी खाला को घटना बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी बोले- जल्द सजा दिलाएंगे
एसपी अमित कुमार ने कहा कि मामला संवेदनशील है। बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को चिन्हित मामले के रूप में लेकर जल्द सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

error: Content is protected !!