• Thu. Sep 24th, 2026

बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

BySurendra Jain

Sep 24, 2026

खबर पक्की, 24 सितंबर, रतलाम। वर्तमान में कम वर्शा होने से बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा अनंत चर्तुदशी के पावन पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था बंजली रिंग रोड स्थित तालाब (स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के आगे) पर की गई है।
निगम आयुक्त अनिल भाना ने बताया कि इस वर्ष कम वर्षा होने से बंजली बायपास नहीं भर पाया है इस कारण इस तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन संभव नहीं होने से बंजली रिंग रोड स्पोटर््स काम्पलेक्स के आगे स्थित तालाब पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है। प्रतिमाओं का संग्रहण श्री कालिका माता मंदिर परिसर झाली तालाब, हनुमान ताल परिसर व गढ़ कैलाश मंदिर परिसर पर किया जायेगा यहां से नगर निगम द्वारा प्रतिमाओं को वाहनों के माध्यम से बंजली रिंग रोड स्पोटर््स काम्पलेक्स के आगे स्थित तालाब पर ले जाया जाकर पुरे विधि विधान से विसर्जन किया जायेगा। नागरिक प्रतिमाओं को सीधे बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर लाकर विसर्जन कर सकते है।
उन्होने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का संग्रहण श्री कालिका माता मंदिर परिसर झाली तालाब, हनुमान ताल परिसर व गढ़ कैलाश मंदिर परिसर पर किया जाता है किन्तु कुछ श्रद्धालुओं द्वारा तालाब में प्रतिमाओं को इन्ही तालाबों में विसर्जित कर दिया जाता है जो उचित नहीं है उक्त संग्रहण स्थल शहर में स्थित होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस हेतु आगामी वर्ष से प्रतिमाओं का संग्रहण बंजली रिंग रोड स्थित तालाब (स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के आगे) व सेजावता बायपास स्थित तालाब पर संग्रहित किया जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा।

error: Content is protected !!