भोपाल। कोरोना वायरस का खतरा देखते हुए शिर्डी का साईं मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे की आरती – पूजा के बाद मंदिर बंद कर दिया गया। मूल मंदिर के साथ ही साईं प्रसादालय और भक्त निवास भी बंद कर दिए गए हैं।
मुंंबई की जुहू चौपाटी बंद
मुंबई में जुहू चौपाटी को बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में उद्धव ठाकरे सरकार Mumbai Local Trains को कुछ समय के लिए बंद करने पर फैसला कर सकती है।
भजन गायक अनूप जलोट आइसोलेशन में
भजन गायक अनूप जलोट को आइसोलोशन में रखा गया है। वे मंगलवार को ही यूरोप से लौटे थे और सर्दी-जुकाम के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया। एक टीवी चैनल से चर्चा में अनूप जलोटा ने कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है कि जिन लोगों की उम्र 60 साल से अधिक है, उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।
देश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत
मुंबई में 64 साल के एक बुजुर्गी की मौत हो गई है। यह देश में कोरोना वायरस से हुई तीसरी मौत है। यह शख्स दुबई से लौटा था। कोरोना वायरस से संकेत मिलने के बाद हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कस्तुरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे घाटकोपर के रहने वाले थे। बीएमसी ने इस पूरे इलाके को निगरानी में रखा है।
भारत में कोरोना से 3 की मौत, 126 पॉजिटिव, शिर्डी साईं मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद
